सारण/डोरीगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के कंशदियर बलुआ गाँव से पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब जब्त किया है ।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि सुचना पर एस आई लाली प्रसाद के नेतृत्व मे की गयी छापेमारी मे थाना क्षेत्र के कंशदियर बलुआ गाँव के शुभम राय के भुसा घर से 20 लीटर देशी शराब जब्त किया गया है । मौके से धंधेबाज शुभम राय फरार हो गया ।देशी शराब को जब्त कर धंधेबाज शुभम राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।