एकमा पावर सब स्टेशन में तोड़फोड़ के बाद कर्मियों को जमकर पीटा, चाकू भी मारा
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
एकमा पावर सब स्टेशन में बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे कुछ लोगो ने सब स्टेशन में घुसकर जमकर उत्पात मचाया व तोड़फोड़ किया। बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे पावर सब स्टेशन में पहुँचे दो दर्जन से अधिक लोगो ने पावर सब स्टेशन की कुर्सियां, मेज, मोबाइल समेत कई उपकरण भी तोड़ डाले। आक्रोशित लोगों ने पावर सब स्टेशन में कार्य कर रहे कर्मियों के साथ भी जमकर मारपीट किया साथ ही रॉड व चाकू से भी हमला किया।

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार एकमा पावर सब स्टेशन के लोग अनियमित विद्युत आपूर्ति से त्रस्त थे। लोगो के सब्र का बांध बुधवार की रात्रि टूट गया जब बिजली नही थी और लोगो ने एकमा पावर सब स्टेशन पर धावा बोल दिया।
इस मामले की प्राथमिकी एकमा थाने में दर्ज कराई गई है। एकमा जेई गौतम कुमार के लिखित आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जेई का कहना है कि लालपुर गांव में लोग बिना शट डाउन लिए बिजली का कार्य करा रहे थे जिस कारण नचाप गांव के अंकित कुमार को करंट लग गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर सब स्टेशन पर धावा बोल दिया। जेई ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि बटन पट चालक, सहायक व रात्रि प्रहरी के साथ लोगो ने मारपीट किया है।

इस मारपीट में रौजा ग्राम निवासी अभिषेक कुमार मिश्रा, सुनील कुमार मिश्रा व हरपुर ग्राम निवासी मुकेश कुमार सिंह घायल हुवे हैं।
अभिषेक व सुनील पर ही लोगो ने जानलेवा हमला किया। इसमे किसी तरह छिपकर इनलोगो ने अपनी जान बचाई।
एकमा पावर सब स्टेशन के जेई गौतम कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में राहुल कुमार सिंह, पप्पू सिंह व रणविजय सिंह उर्फ गुड्डु सिंह पर नामजद प्राथमिकी समेत 25 अन्य लोगो पर भी प्राथमिकी दर्ज कराया है।
एकमा पावर सब स्टेशन में हुई इस घटना के बाद कर्मी दहशत में है।वरीय अधिकारियों के एकमा पहुँचने की भी खबर है।




Recent Comments