सारण/परसा- थाना क्षेत्र के पोखरपुर पशुरामपुर गाँव से पुलिस ने एक महिला के शव को बरामद किया।मृतक महिला पोखरपुर गाँव निवासी सिपाही मांझी की पत्नी पिंकी देवी बताई जाती है।घटना को लेकर डेरनी थाना क्षेत्र के खजौली गाँव निवासी मृतक के पिता शिव नाथ मांझी ने थाना में ससुराल वाले पर फांसी से लटका कर हत्या करने का आरोप लगया है।मृत महिला के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।