सारण/परसा-भूमि विवाद को लेकर दो पक्षो में चल रही विवाद को सुलझाने गये बृद्ध ब्यक्ति को आक्रोशितों ने मारपीट कर मौत की घाट उतार दिया।मामला दरियापुर थाना क्षेत्र के समस्तपुरा गाँव की है।जहाँ केला के पेड़ लगाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ।घायलो में अनिल सिंह गायत्री देवी रामजी शशि भूषण सिंह मंजू सिन्हा खुशी कुमारी अरविंद सिंह ईसू कुमार विकास कुमार सिंह सुदर्शन सिंह है।सभी घायलों का उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जिसमें दरियापुर थाना के हबीर चक गाँव के सुदर्शन सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।विवाद में मौत होने की खबर पर सोनपुर डीएसपी अतुल दात्ता दरियापुर तथा परसा थाना के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुँच घटना की तहकीकात किया।तथा घटना स्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से घटना की जनकारी लिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।डीएसपी के नेतृत्व में हत्या में संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है।