मांझी(सारण)। विभिन्न मामलों में तस्करों से बरामद पांच हजार सात सौ लीटर देशी विदेशी शराब तथा बीयर बुधवार को मांझी थाना परिसर में जेसीबी की सहायता से नष्ट किया गया। इस दौरान सीओ दिलीप कुमार उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर गणेश चन्द्रा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा समेत अनेक पुलिस पदाधिकारी सहित देखने वाले बड़ी संख्या में दर्शक आदि भी मौजूद थे।