मढ़ौरा में अखंड अष्टयाम के लिए निकली भव्य कलश यात्रा 

मढ़ौरा(सारण) I
नगर क्षेत के वार्ड नम्बर छह स्टेशन चौक दर्गा स्थान मंदिर पर अखंड अष्टयाम के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गयी । कलश यात्रा में सैकड़ो ग्रामीण महिला, पुरुष के साथ जिला परिचद अध्यक्ष मिना अरुण, नगर के मुख्य पार्षद ललन राय, मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक राय शामिल रहे । 751 कलश के साथ सैकड़ो की संख्या में युवती, महिला, पुरुष कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण करते हुए प्रशिद्ध शिल्हौड़ी शिव मंदिर पहुंचे। जहा स्थित पवित्र पोखर से आचार्य अनंत उपाध्याय के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच जलभरी कराई गयी ‌। जलभरी उपरांत कलश  यात्रा शिल्हौड़ी बैलहट्टा अंवारी होते हुए वापस स्टेशन चौक दुर्गा स्थान पहुंची। कलश यात्रा मे हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ बैंड बाजा शामिल रही जो कलश यात्रा को भव्यता प्रदान करती रही। नवयुवक पूजा समिति के सदस्यों ने कलश यात्रा के साथ राम जानकी, शिव पार्वती बजरंगबली की मनोहर झांकी निकाली जो लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा । कलश यात्रा में डा राजू साह, ओमप्रकाश राय, दिनेश पड़ित, मटू साह, सीबी यादव, अरुण साह, सोहन राय, कौशल राय, राहुल कुमार, रामजी राय, दिलीप राय, रामेश्वर शर्मा, रविरंजन राय, राजीव राय डा अजय कुमर,  रणजीत कुमार शामिल थे । 
                                               वही अगहरा पंचायत के अगहरा पोखरा दुर्गा स्थान पर भी अखंड अष्टयाम हेतु भव्य कलश यात्रा निकली । कलश यात्रा में गांव की सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए । कलश यात्रा पुरे गांव का भ्रमण कर अगहरा पोखर के पवित्र पोखर से जलभरी कर दुर्गा स्थान मंदिर पहुंची । कलश यात्रा में तेजपुरवां मुखिया प्रत्याशी परमात्मा राय, अगहरा मुखिया प्रत्याशी सुनीता राय, राजकुमार राय, प्रमोद राय, मिन्टू राय, धनंजय कुमार चिकू, मुकेश कुमार सहित अन्य सक्रिय रुप से सहयोगी रहे ।