पीएम और सीएम को लिखेंगे पत्र, कृषि मंत्री के खिलाफ करेंगे कार्यवाही की मांग
फ़िरोज़ खान
कोटा 27 जून। 
पूर्व गृहमंत्री शांति धारीवाल ने प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी पर किसानों की मौत को मजाक बनाने का आरोप लगाते हुए कहां है कि कृषि मंत्री बार-बार कह रहे हैं कि किसानों ने आत्महत्या कृषि की परेशानी की वजह से की हो तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा, ऐसे बचकाने बयान बीते सालों में हुई ओलावृष्टि के कारण हुई किसानों की मौतों के बाद भी कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी दे चुके हैं, अगर उनमें हिम्मत है तो वह उन गांव में जाकर एक बार कहें जहां किसानों ने आत्महत्या की है। पूर्व मंत्री धारीवाल ने बयान जारी कर पूरे मामले में सरकार की संवेदनहीनता के चलते किसानों को मौत के घाट पहुंचाने का आरोप लगाया है वही उपज के सही दाम नहीं मिलने और किसानों को कर्ज में डुबोकर मौत के मुंह में पहुंचाने का सरकार पर आरोप लगाया है। साथ ही धारीवाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान में हो रही किसानों की कर्ज में डूबे किसानों की लगातार हो रही आत्महत्या और प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी द्वारा किसानों की मौत पर दिये जा रहे बचकाना व मजाकिया बयानों की शिकायत करेंगे। धारीवाल ने कहा कि प्रदेश के किसानों का सरकार से लगातार विश्वास उठता चला जा रहा है ऐसे में पत्र के माध्यम से किसानों की हो रही मौतों की ताजा हाल और किसानों का उपहास गाने वाले कृषि मंत्री के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।