ट्रेलर ने बाईक सवार मां बेटे को कुचला,दोनो की हुई मौत
आज़ाद नेब
जहाजपुर 27 जून। शाहपुरा रोड बाईपास पर होटल रिलेक्ल के समीप एक ट्रेलर ने ड्यूटी पर जा रहे टीचर व उसकी मां कुचल दिया। घटनास्थल पर मां की मौत हो गई। जबकि टीचर ने जहाजपुर होस्पीटल में दम तोड दिया। घटना के बाद से ट्रेलर चालक ट्रेलर को मौके पर छोड कर भग गया। ट्रेलर द्वारा मां बेटे को कुचल दिए जाने की घटना के बाद जहाजपुर होस्पीटल में बडी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
जानकारी के अनुसार जहाजपुर नगर मे वार्ड नं. 5 बड का चौक निवासी मुस्ताक मोहम्मद पिता अब्दूल रसीद अपनी मां बेगम बानो को लेकर ड्यूटी पर बिहाडा जा रहे थे। टीचर की बिहाडा गांव मे रिस्तेदारी होने के कारण मां को मिलवाने साथ ले जा रहे थे। बाईपास पर सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने बाईक पर सवार मा बेटे को कुचल दिया। बेगम बानो ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि पुत्र मुस्ताक को राहगीर होस्पीटल लेकर आए तो वहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद जहाजपुर होस्पीटल में बडी संख्या में लोग एकत्र हो गए।




Recent Comments