बांस की सीढ़ी के सहारे घर में घुस चोरीमांझी(सारण)। सोमवार की रात मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी बलदेव साह के घर में घुसकर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये के जेवर व नकद आदि चुरा लिए। घटना की रात घर में पत्नी इंदु देवी के अलावा उनकी दो पुत्रियां मौजूद थीं। इंदु देवी ने इस सम्बन्ध में मांझी थाना में लिखित शिकायत देकर अपराधकर्मियों पर करवाई की मांग की है।उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम भूल वश आंगन में खड़े बांस की सीढ़ी हटाना भूल गई थी। आंगन में सीढी के सहारे घुसे चोरों ने दो कमरों में प्रवेश कर बक्सा का ताला तोड़कर नकद व जेवर चुरा लिया। चोरों ने घर के अंदर रखी मूर्तियों को चांदी समझ कर उठाया लेकिन पहचान हो जाने के बाद मूर्तियों को आंगन में छोड़ कर चलते बने। सुबह उठने पर घर का दरवाजा खुला देख शोर किया और आसपास के लोग जुट गए।