गड़खा।
एसएसबी के अधिकारी एवं जवानों ने पिरौना पंचायत के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया।असिस्टेण्ट कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि भयमुक्त वातावरण में लोग मतदान करें यही चुनाव आयोग की प्राथमिकता है और इसीलिए जिला पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है।श्री कुमार ने बताया कि लोगों को एकदम डरने की जरूरत नही है ।अपने मत का प्रयोग किसी के दबाव में आकर नही करना है, बल्कि अपने मन अनुसार अपना प्रतिनिधि का चुनाव करना है ।हमारे जवान अहर्निश सुरक्षा में तैनात हैं और किसी भी परिस्थिति से निबटने में सक्षम हैं।चुनाव पूर्व हर असामाजिक कृत्यों जैसे शराब का उत्पादन,भंडारण , विक्रय एवं सेवन को मूलतः समाप्त करना, प्रतिनिधियों के द्वारा पैसा एवं सामग्रियों का वितरण आदि पर नजर रखने की जिम्मेवारी सौंपी गई है जिसके लिए रात दिन स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी चल रहा है।बताते चले कि एसएसबी की यह कंपनी म0 वि0 चैनपुर भैसवारा में आवासित है।