उधोग धंधा, मछली पालन टेक्नोलॉजी शिक्षा का विस्तार समेत अनेक युवाओं व आम आदमी को फायदेमंद योजना पर काम करूंगा-मुखिया संगम बाबा

तरैया की जनता परिवर्तन की मिजाज बना चुकी है-मुखिया संगम बाबा

पानापुर/तरैया/इसुआपुर (सारण):- उधोग धंधा, प्रखंड स्तर पर पासपोर्ट खोलवाने का प्रयास, मछली पालन टेक्नोलॉजी शिक्षा का विस्तार समेत अनेक युवाओं व आम आदमी को फायदेमंद योजना पर काम करूंगा। उक्त बातें मुखिया संगम बाबा ने पानापुर प्रखंड के रसौली, पानापुर तुर्की, धनौती चकिया, चिन्तामनपुर, व इसुआपुर के बजरहिया, जयथर, व तरैया के भटौरा, डेहुरी, भगवतपुर,समेत एक दर्जन से अधिक गाँवों में जनसंपर्क के दौरान कहीं। मुखिया संगम बाबा ने बताया कि तरैया की जनता परिवर्तन की मिजाज बना चुकी है, और वो गरीबों,मजदूरों व आमलोगों के दुःख सुख में साथ रहने वाले प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देंगी। मौके पर अखिलेश यादव, विवेक यादव, उग्रीम राय, शाशि बाबा, शम्भू राय, टूटू सिंह, पंकज दुबे, महेश्वर राय, मनीष सिंह, बिट्टू राम, अनुज सिंह, चंदन गुप्ता, आदित्य सिंह, समेत सैकड़ो लोग मौजूद थें।