पूनम राय कुछ माह पहले बसपा छोड़ आई थी राजद में टिकट नहीं मिला तो दिया इस्तीफा
गड़खा। नामांकन शुरू है।पार्टियों में फेरबदल भी शुरू हो चुकी है। ऐसे में राजद ने गड़खा के सिटिंग विधायक सह पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी का टिकट काटकर सुरेंद्र राम को दे दिया। मुनेश्वर चौधरी ने पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी में शामिल हो गए।वो गड़खा से पांच बार विधायक बन चुके हैं। वही अमनौर विधानसभा की महिला नेत्री पूनम राय पिछले कुछ दिनों पहले बसपा छोड़कर राजद में शामिल हुई थी। पर सुनील राय को टिकट मिलने के बाद इस्तीफा देते हुए जाप में शामिल हो गई। पूनम राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राजद ने महिलाओं का अपमान करते हुए दबंग को टिकट दे दिया है।