
भेल्दी(सारण)। सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने अमनौर प्रखण्ड के गरेया मदारपुर दलित बस्ती में जाकर 99 अग्निपीड़ितों के बीच आवास बनाने के लिए प्रत्येक को 12-12 बांस वितरित किए।मंत्री ने बांस के अलावे एक हजार कास के बोझे भी उपलब्ध कराए ताकि सभी अग्निपीड़ितों को तत्काल झोपड़ी बन सके।मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि प्रशासन की तरफ से पीड़ितों को प्रतिदिन भोजन कराने की समुचित ब्यवस्था की गई है।दो दिनों के अंदर सभी अग्निपीड़ितों को 98 सौ रूपए के चेक उपलब्ध करा दिए जाएंगें।उन्होंने कहा कि अग्निपीड़ितों को आगे भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराए जाएंगे।मंत्री ने कहा कि अग्निपीड़ितों के बच्चियों की शादी के लिए भी उनसे जो बन पाएगा वो मदद करेंगें।सारण जिला राजद अध्यक्ष सुनील राय ने अग्निपीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर मढ़ौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार,पूर्व प्रमुख व राजद जिलाध्यक्ष सुनील राय,अमनौर सीओ मृत्युंजय कुमार,अनिल यादव,सचिता सिंह,संतोष पटेल आदि उपस्थित थे।




Recent Comments