
मढ़ौरा (सारण)पुलिस ने पियरपुरवां में छापामारी कर अवैध शराब का निर्माण कर रहे एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । घटना को लेकर सहायक अवर निरीक्षक सुमेद्र पासवान ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा है कि गश्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली कि पियरपुरवा चंवर में पोखर के पास अवैध रूप से शराब का निर्माण किया जा रहा है । सूचना पर जब भी मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति शराब की भठ्ठी पर अवैध रूप से शराब का निर्माण कर रहा था । पुलिस को देख कर वह व्यक्ति झोला लेकर भागने का प्रयास करने लगा । भाग रहे व्यक्ति को पुलिस बल ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम पियरपुरवा निवासी मनबोध महतों का पुत्र फुलेश्वर महतों बताया । व्यक्ति के पास से मिले थैले की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के थैला में प्लास्टिक का दो गैलन कुल 10 लीटर देशी शराब बरामद हुआ ।




Recent Comments