पुलिस को देखते ही दारू विक्रेता फरार,छापेमारी में 25 लीटर देशी दारू जप्त,केस दर्ज
तरैया(04.04.2019)
थाना क्षेत्र के सगुनी राजवाड़ा गाँव मे पुलिस को देखते ही एक दारू विक्रेता फरार हो गया।उसके बाद पुलिस ने उसके फूस के झोपड़ी के पीछे से दो प्लास्टिक के गैनल में 25 लीटर देशी दारू बरामद किया है।इस संबंध में उक्त गाँव निवासी कंचन राय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि सगुनी राजवाड़ा गाँव मे कंचन राय दारू बेच रहा है।सूचना पर जब पुलिस गाँव पहुँची तो कंचन राय पुलिस को देखते ही भागने लगा।जिसका जवानों ने पीछा किया लेकिन भागने में सफल रहा।फिर उसके फूस के बथान के पीछे से 25 लीटर देशी दारू बरामद हुआ।जिसमें कंचन राय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।




Recent Comments