
पिछले दो वर्षो से नहर में पानी नही आने से नाराज किसानों ने सिचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ किया रोषपूर्ण प्रदर्शन
अमनौर/सारण: राहीपुर- सिरिसियां अवतरणी नहर मे पिछले दो वर्षो से पानी नहीं छोड़े जाने से नाराज किसानों ने सिचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसान खेतों की सिंचाई के लिए पानी को तरस रहे हैं. सूखी नहरें उनकी चिंता बढ़ा रही हैं. नहरों में पानी की बाट जोहते- जोहते किसानों का धैर्य अब जवाब देने लगा है. आक्रोशित किसान खुलकर सिंचाई विभाग का विरोध व धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार को शेखपुरा पंचायत के दुखन मोड़ नहर के पास एक दर्जन से अधिक किसानों ने भरत राय सरपंच के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हरिमोहन राय,बीरेंद्र राय,डाभर राय,धर्मनाथ राय, जगदीश कुमार, मात्वर राय,अवधेश राय,रविंद्र राय,दिलीप राय,सरोज राय,गौतम राय,जयनाथ राय,राजकिशोर राय,जटूल राय सहित एक दर्जन से अधिक किसानों ने बताया कि सरकार किसानों की हित में कार्य करने की बडी बडी बातें करती है पर यहां के किसानों की समस्याओं पर कोइ ध्यान नहीं है. यह नहर राहीपुर,पैगा पकडी, मनोरपुर केवारी कला होते हुए सिरिसियां तक जाती है . पिछले दो वर्ष पहले इस नहर की सफाई हुआ था. मगर विभाग की लापरवाही के कारण आजतक उसमे पानी तक नही छोड़ा गया जिससे हम सभी को खेतो मे सिचाई हेतु पानी के लिए पम्पिंग सेटो के सहारे पानी की व्यवस्था पर आश्रित होना पडता है. वही राहीपुर से यहां तक बीच मे कई जगह नहर को असमाजिक तत्वों द्वारा काट दिया गया है. इससे हुस्सेपुर, मनोरपुर झखरी, अपहर,शेखपुरा सहित अन्य पंचायतों के लगभग एक हजार से अधिक बीधा खेती इससे प्रभावित होता है. विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने चेताया है की यदि शीघ्र नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे.




Recent Comments