Θ बेतिया – नरकटियागंज :– *सेल्फी विथ कैम्पस यूनिट अभियान का आज तीसरा दिन*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 1 से 10 अगस्त के बीच कचलायी जा रही राष्ट्रव्यापी सेल्फी विथ कैम्पस यूनिट नरकटियागंज प्रखंड स्थित रेलवे +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नगर मंत्री कृष्णा मुरारी ने कहा कि राष्ट्रव्यापी सेल्फी विथ कैम्पस यूनिट अभियान से हमारी पहुँच सुदूर गाँव में हो रही है। आनेवाले समय में छात्र – छात्राएँ विद्यार्थी परिषद के रचनात्मक कार्यक्रम स्वच्छता अभियान पौधारोपण जल संरक्षण जैसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा संचालित करेंगे, जिससे व्यक्तित्व में निखार आयेगा। +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय रेलवे में 15 सदस्य कार्यकारिणी का घोषणा मंत्री कृष्णा मुरारी किया । नगर सह मंत्री विवेक कुमार ने सामाजिक कार्य करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये इकाई विधालय में स्वच्छता अभियान चलाएगी एवम महापुरुषों की जयंती मनाएगी।
अध्यक्ष-आयुष कुमार, उपाध्यक्ष-बिट्टू कुमार, आकाश कुमार, गौतम कुमार, सन्नी कुमार, विद्यालय मंत्री-विकाश तूफानी, सह मंत्री-आदित्य कुमार, नीरज कुमार, मनदीप कुमार, वीरू आलम, कोषाध्यक्ष-आकाश कुमार, छात्रावास प्रमुख-अभिषेक कुमार आदि बनाये गए




Recent Comments