
नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिसकर्मियों ने आजीवन शराब का सेवन नहीं करने का लिया शपथ
अमनौर/सारण: सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय थाना परिसर में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने नशा सेवन नहीं करने का शपथ लिया सरकार के नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिसकर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं आजीवन शराब का सेवन नहीं करूंगा. मै कर्त्तव्य पर उपस्थित रहु या न रहु अपने दैनिक जीवन में शराब से संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार से सामिल नहीं होउंगा. शराब बंदी को लागू करने के लिए जो भी गतिविधि संम्मत कार्यवाई अपेक्षित है उसे करुंगा यदि शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि मे सामिल पाया गया तो कठोर कार्यवाई का भागीदार बनुंगा. इस मौके पर मुख्य रूप से एसआई आजाद खान,कृतनारायण सिंह, दिलकस सिंह, एएसआई चन्देश्वरी यादव,धनश्याम सिंह तथा अन्य पुलिसकर्मी सामिल थे.




Recent Comments