पिकअप व बोलेरो की टक्कर मामले में प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान;

पचरुखी (सिवान): सराय ओपी क्षेत्र के वैशाखी हाइवे पर शुक्रवार की शाम पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर मामले में
शनिवार को पिकअप मालिक साजन कुमार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बोलेरो चालक गोपालगंज निवासी साजिद अली को आरोपित किया गया है। उस पर नशे में गाड़ी चलाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।