सिवान :साउथ एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप के विजेता हुए सम्मानित
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
सिवान : नेपाल के काठमांडू में आयोजित एशियन ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता दीपा कुमारी, श्वेता कुमारी, तथा बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता प्रदीप कुमार, संयुक्त राज सिंह, भीमकुमार, सिल्वर पदक प्राप्त विजेता गौरव कुमार, अजहरुद्दीन अली तथा सतीश कुमार को सिवान ग्रेल्पिंग संघ द्वारा रविवार को एक होटल के सभागार में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डीसीएलआर रामबाबू बैठा ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न दिया। संघ के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने चैंपियनशिप से प्राप्त प्रमाण पत्रों
को देकर सम्मानित किया गया तथा संघ के संरक्षक प्रो. डॉ. राजा प्रसाद ने माल्यार्पण कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सचिव मनीश तिवारी ने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा अधिक परिश्रम करने एवं अनुशासित रहने की सलाह दी। इस मौके पर सुशील कुमार, मोनू कुमार, यूनिटी पब्लिक स्कूल के अबरार अहमद, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रीतेश कुमार, बबलू तथा ज्ञान दर्शन कोचिंग के डीएन मिश्रा मौजूद थे।




Recent Comments