
मढ़ौरा (सारण) ।थाना क्षेत्र के सिहोरिया के एक पिकअप चालक की छपरा में संहेहास्पद मौत हो गई । युवक की मौत की सूचना उसके घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया । युवक बरदहिया, सिहोरिया हरिचरण राय का 30 पुत्र सोनालाल राय बताया गया है । परिजनों ने बताया की युवक छपरा के एक व्यवसाई का पिकअप वाहन वर्षों से चलाता था । शनिवार की संध्या युवक पिकअप से ही अपने घर सिहोरिया आया था । रविवार को सुबह आठ बजे के करीब पिकअप के मालिक ने उसे फोन करके छपरा बुलाया था । कहा था की पिकाप घर पर ही छोड़ उसका चाबी लेकर आ जाए। फोन पर यह भी कहा था की एक नया पिक अप आया है जिसे चलाकर लाना है । फोन आने पर सोनालाल राय घर से छपरा के लिए निकल गया था । इसके चार घंटा बाद ही घर पर एक फोन आया की सोनालाल राय बिमार है और अस्पताल में भर्ती है । फोन आने पर परिजन बेचैन हो गए । आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचे तो सोना लाल यादव का शव अस्पताल में पड़ा था । सोना लाल के मृत शरीर के पास कोई नही था पिकअप मालिक भी मौके से फरार था । परिजनों ने जब पिकअप मालिक के फोन पर सम्पर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद मिला । परिजन को अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया की सोनालाल राय को जब अस्पताल लाया गया था तो वह मृत अवस्था में ही था । अस्पताल ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया । शव लेकर परिजन जब गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया वही हालात को जान लोग आक्रोशित हो गए ।
घटना को लेकर मृतक के पिता हरिचरण राय ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है । पिता हरिचरण राय ने बताया कि घर से उनका पुत्र जब निकला था तो उस पूरी तरह से स्वस्थ था । छपरा पहुंचने के 3 घंटे बाद उसकी मौत किस हालात में हो जाती है यह संदेहास्पद है ।




Recent Comments