मढ़ौरा (सारण)।मढ़ौरा चीनी मिल को पुनर्जीवित कर चालू कराने की मांग को लेकर मानव क्रांति जन आंदोलन के सदस्यों ने सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी से मिला। सोमवार को अमनौर स्थित आवास पर कमिटी के सदस्यों के साथ मानव जनक्रांति जन आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक वीर आदित्य के नेतृत्व में सदस्यों ने चीनी मिल के मुद्दे पे उनसे विस्तार से बातचीत की और बंद पड़ी मढ़ौरा चीनी मिल को पुनः स्थापित (चालू) कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।चीनी मिल चालू कराने के लिए संघर्षरत कमिटी के सदस्यों ने अपनी पीड़ा को सांसद राजीव प्रताप रूडी से विस्तार से कहा और सांसद राजीव प्रताप से आग्रह किया कि हमलोगो की आवाज़ को सदन तक पहुंचाए।इस मौके पर वीर आदित्य, दिलीप साह, अभिमन्यु मेहरा, रंजन कुमार साह, संतोष कुमार यादव आदी लोग थे।
बता दें कि युवाओं की टीम ने 15 अगस्त को अपनी मांगों के समर्थन में मढ़ौरा से पटना तक की पदयात्रा की और तीन हफ्ते तक गर्दानीबाग में धरना दिया। उसके बाद से विभागीय मंत्री से लेकर कई निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से संबंधित मांग का पत्र सौंपा गया। लेकीन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई की सुचना नहीं है। इधर बंद पड़ी चीनी मिल की परिसंपत्ति की चोरी बदस्तूर जारी है और अब कुछ ही अवशेष बचे हैं