बड़ा हादसा टला : बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

दरियापुर/दिघवारा (सारण)।
दिघवारा थाना क्षेत्र के सितलपुर-परसा पथ पर छत्र छपरा गांव के के पास पटना से गोपालगंज जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई।सभी यात्री किसी तरह अफरा तफरी के माहौल में जान बचा बस से बाहर निकले।बताया जा रहा है कि पटना से लगभग 43 यात्रियों को लेकर आ रही बस में अचानक आग लग गई और बस में तेजी से आग फैलने लगी।इसी बीच यात्रियों ने जान को हथेली पर रख तेजी से बस से बाहर निकल गए।लेकिन कुछ यात्रियों को हल्की चोंट भी आ गई।फिर भी किसी बड़े जानमाल की नुकसान नहीं बताई जा रही है।हालांकि घटना स्थल पर जली हुई बस देखकर प्रतीत होता है कि आग की स्थिति भयावह होगी और पैसेंजर भगदड़ की स्थिति में बाहर निकले होंगे।तब कुछ न कुछ सामानों के बस में छूट कर जल जाने से जरूर नुकसान हुआ होगा।बताया ये भी जा रहा है कि यात्रियों को भगदड़ की स्थिति में बस से बाहर निकलने में कड़ी मसकत करनी पड़ी और आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसकी लपटों से पास में लगी केला के बृक्ष तक जलने लगा। तब तक शोर शराबा सुन ग्रामीण पहुंच बाल्टी, मग से पास के गढ्ढा में लगी बरसात के पानी फेककर आग पर काबू किये।समाचार लिखे जाने तक किसी की हताहत होने की सूचना नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार बस में लगभग चालीस पैसेंजर सफर कर रहे थे जो की बाल बाल बच गये।




Recent Comments