
लोकसभा में सारण सांसद रुडी द्वारा सोनपुर में पर्यावरण पर आधारित पर्यटन का उठाया गया मुद्दा
#जनहित के कई मुद्दे पर सदन में अपनी बात को बेबाकी से रखने के लिये क्षेत्र में रूडी की हो रही है प्रशंसा
छपरा(सारण) 08 जुलाई, 2019 : क्षेत्रीय विकास व जनहित के विविध मुद्दों को समय-समय पर संसद में उठाने वाले सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने सोमवार को लोकसभा में बिहार में पर्यावरण पर आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया। विश्व स्तर पर बिहार गंगा, गंडक के डॉल्फिन, सोनपुर का विश्व प्रसिद्ध पशु मेला को लेकर बिहार विश्व प्रसिद्ध है। राज्य में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को लोकसभा में सारण सांसद श्री रूडी ने प्रश्नकाल के दौरान पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से सवाल पूछा।
श्री रुडी ने अपने मौखिक प्रश्न संख्या 207 में पूछा था कि बिहार में केंद्र सरकार इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रही है और क्या बिहार सरकार ने पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं के लिए धनराशि संस्वीकृत करने का अनुरोध किया है ? श्री रुडी ने पर्यटन मंत्री से इसका विवरण मांगा।पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि सभी पर्यटन संबंधी विकास प्रोजेक्ट राज्य सरकार के पास से आने होते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को केवल आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि इस तरह के किसी भी प्रस्ताव को एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के साथ भेजे जाने चाहिए। पर्यटन मंत्री के जवाब से असंतुष्ट श्री रूडी ने कहा कि राज्य में सोनपुर पशु मेला के विकास के लिए उनकी बार-बार की गई अपीलों के बावजूद केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने कोई कदम नहीं उठाया। श्री रूडी ने कहा कि उन्होंने एक डीपीआर भी प्रस्तुत की थी और अगर अधिकारी इसे मंत्री के समक्ष नहीं ले जाते हैं, तो यह संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार का मामला था। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मंत्रालय इको टूरिज्म को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अतुल्य भारत 2.0 कैंपेन के तहत बढ़ावा दे रहा है।


मालूम हो कि कुछ दिन पहले भी बीएसएनएल के मुद्दे पर समस्याओं से संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद को अवगत कराया और सुधार के लिये अहम सुझाव भी दिया था।इसके अलावे भी समय समय पर इसी सत्र में तथ्यों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा में बेबाकी से अपनी बातें रख वाहवाही लेते हुए विरोधियों को भी प्रशंसा करने के लिये बाध्य कर दिया है।वहीं क्षेत्र में श्री रूडी की बेबाक अंदाज के लिये प्रशंसा भी हो रहा है।




Recent Comments