सारण/अमनौर : तरैया-अमनौर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को सड़क पार कर रही एक बच्ची को पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतिका बच्ची की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र के रामपुर महेश गांव निवासी झुनू नट की पुत्री ढ़ाई वर्षीय रागिनी कुमारी बताई जाती है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने शव को सड़क के किनारे रखकर सड़क पर हंगामा करने लगे। जिससे तकरीबन आधे घंटे तक तरैया-अमनौर मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। उसके बाद आवागमन चालू हुआ थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




Recent Comments