
नवादा – लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से छठ घाट का निरीक्षण किया
घाटों के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि घाटों की साफ-सफायी पर विशेष घ्यान दिया जाय और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करायी जाय. व्यवस्थायें ऐसी बनायी जाय कि किसी छठव्रती को कोई परेशानी नहीं हो. सभी लोग सोहर्दपूर्ण वातावरण में प्रसन्नचित होकर छठ पूजा करें.
मौके पर डीएम ने अधिकारियों को घाटों की साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा के इंतजाम पर कई निर्देश भी दिए ।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बिहार और क्षेत्र के लिए छठ एक महापर्व है और यह आस्था के पर्व को लेकर प्रशासन के द्वारा किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी । छठ घाटों की साफ-सफाई अथवा सुरक्षा की व्यवस्था सभी बिंदुओं पर प्रशासन अभी से पहल करते हुए बेहतर व्यवस्था देने में जुट गई है।




Recent Comments