इसुआपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार को प्रदेश से मैकेनिक का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक नवादा गांव के अर्जुन सिंह का 27 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह है। जो हरियाणा के रोहतक जिले के सपला में ईंगपार इंटरनेशनल प्राइवेट कंपनी में इलेक्ट्रिक फीटर का काम करता था। जहां पिछले बुधवार की रात कंपनी के छत पर उसकी लाश मिली। जिसके बाद कंपनी वालों ने घटना की सूचना उसके घरवालों को दी। जिसमें बिजली के स्पर्शाघात से मौत होने की बात बताई गई। वहीं परिजनों ने मारपीट कर युवक की हत्या कर देने का अंदेशा व्यक्त किया है। वह पिछले ढाई वर्षो से उस कंपनी में काम कर रहा था। गांव में लाड़ले का शव जैसे ही पहुंचा,लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सबकी आंखें नम हो गई थी। रोते बिलखते परिजनों को लोग सांत्वना दे रहे थे।पिता घर पर ही खेती-बाड़ी करते हैं। वहीं चार वर्ष पूर्व माता की मृत्यु हो चुकी है। दो भाइयों में बड़ा मृतक राहुल परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पिता फूट-फूट कर रो रहे थे। वहीं पत्नी खुशी देवी दहाड़े मार कर रो रही थी। मृतक का 3 वर्षीय पुत्र यश पिता की लाश को एकटक निहार रहा था। जिसे देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। सामाजिक कार्यकर्ता छविनाथ सिंह, राजेश प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,पंकज बाबा,अशोक सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र नारायण सिंह, मोखतार सिंह, मिथिलेश सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने वहां पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया तथा उनका ढ़ाढस बंधाया।वही वायपीएल संयोजक तथा तरैया बिधान सभा के पूर्ब प्रत्यासी युवराज सुधीर सिंह ने मृतक के प्रति घोर सम्बेदना ब्यक्त की है तथा पीड़ित परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की है.