
सारण/मशरक : छपरा जिले के मशरक मलमलिया सिवान मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह में मशरक थाना क्षेत्र के सियरभुक्का गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने मशरक से घर जा रहें मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह का पुत्र 24 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप में हुई। वही घायल स्व शिवशंकर सिंह का पुत्र 45 वर्षीय सुनिल कुमार सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस जमादार अजय कुमार सिंह ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। वही मृत युवक के परिजनों ने बताया कि वह मशरक से अपने घर मलिकपुरा जा रहा था। कि अचानक सड़क दुघर्टना हो गई। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था और किक्रेट खेलता था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही करतें हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया और मामले की छान बीन की जा रही हैं।*




Recent Comments