पानापुर (सारण) थाना क्षेत्र में अपराधिय ने बेलगाम हो गए है।अपराधी एक के बाद एक करके बड़ी वारतो को अंजाम दे है।वही स्थानीय पुलिस तमासबीन बनी हुई है।बुधवार की रात थाना क्षेत्र धेनुकी एवं खजूरी गांव के दो घरो में  चोरी एवं गुरुवार के बंधन बैंक से लूट की घटना का पुलिस उद्भेदन भी नही कर पाई कि शुक्रवार की रात अपराधियों ने फिर से अपने दुसाहस का परिचय देते हुए घर के बरामदे खड़ी एक बाईक की चोरी कर ली।बताया जा रहा है कि सेमराहां गांव निवासी सुनील साह अपनी हिरो स्पेलेंडर बाईक घर के बरामदे में खड़ी कर सो रहे थे।इसी बीच देर रात अज्ञात चोरो ने बाईक की चोरी कर ली गई।सुबह जगने उन्हें इस घटना की जानकारी मिली इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।