शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने भेजा जेल 

मढ़ौरा(सारण)। 

थाना क्षेत्र के रेपुरा में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार व्यक्ति नगरा निवासी लक्ष्मी नारायण प्रसाद का पुत्र 35 वर्षीय हरिओम प्रसाद बताया गया है । मामले में मढ़ौरा थाना में पदस्थापित पुअनि रामविचार राम ने एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में कहा है कि गस्ती के दौरान उक्त व्यक्ति नशे में सड़क पर हंगामा करते मिला जिसे पुलिस कब्जे में लेकर मेडिकल कराया गया ‌। चिकित्सीय जांच में अल्कोहल की पुष्टी होने पर जेल भेज दिया गया है ।