बैलेंस चेक कराने गये ग्राहक ने खाते से सीएसपी ब्रांच द्वारा फिंगर प्रिंट से दस हजार उड़ा लेने क़ा आरोप लगा थाने में की शिकायत

तरैया (सारण)26.03.2019:
प्रखण्ड में आजकल कुछ सीएसपी ब्रांच द्वारा भोले-भाले ग्राहकों के खाते से फिंगर प्रिंट द्वारा रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आ रहा है।जिससे ग्राहकों को अब सीएसपी ब्रांच में जाने से डर लग रहा है।एक ऐसा ही मामला ग्रामीण बैंक के भगवतपुर सीएसपी और पीएनबी के नेवारी सीएसपी में आया है।पीड़ित भगवतपुर निवासी चंद्रिका ठाकुर ने आरोप लगाया है कि वह अपने खाते में वृद्धा पेंशन की राशि आया है या नही इसकी जानकारी के लिए बैलेंस चेक करवाने ग्रामीण बैंक के सीएसपी भगवतपुर और नेवारी पीएनबी के सीएसपी में गया तो बैलेंस बताने के लिए सीएसपी ब्रांच के संचालको ने फिंगर प्रिंट लिया।और बैलेंस नही बताया फिर मेरे खाते से 10 हजार की निकासी हो गयी है।पीड़ित ग्राहक का खाता एसबीआई तरैया में है।जब वह अपना पासबुक प्रिंट करवाया तो पता चला कि फिंगर प्रिंट की सहायत से आधार नम्बर द्वारा उसके खाते से 10 हजार रुपये की निकासी हो गयी है।तब से ग्राहक विभिन्न सीएसपी ब्रांच और मुख्य ब्रांच का चक्कर लगा रहा है।पीड़ित ने तीन सीएसपी ब्रांचों के संचालक पर रुपये निकाल लेने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है।