
आम्रपाली कला जत्था द्वारा किया गया नुक्कड़ नाटक एवं गीत प्रस्तुति
बिदूपुर(वैशाली)। बिदूपुर बिहार सरकार एवं सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा नशा उन्मूलन, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर जन जागरूकता के लिए रविवार को कला जत्था के माध्यम से पुर्व सैनिक धिरज सिंह के पैतृक निवास स्थान पर का नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कला जत्था के दल नायक बिटिया बहादुर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इसके द्वारा दहेज प्रथा के विरुद्ध उठ खड़े होने की अपील की। कला जत्था के कलाकारों ने अपने अभियान गीत हम सब का यह पैगाम है, बाल विवाह के मिटा दिह भैया के माध्यम से नशा मुक्ति और बाल विवाह उन्मूलन के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की अपील की। दहेज विरोधी गीत दहेजिया के कईसनचलनिया हो राम, कैसे बनी बेटी दुल्हनिया हो राम… को प्रस्तुत किया गया। कला जत्था के साथ जनसंपर्क विभाग का विकास रथ भी पहुंचा था।इसके द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्क्रीन पर पिक्चर दिखा कर की गई। इस दौरान पूर्व सैनिक धिरज कुमार सिंह ने कार्यक्रम समाप्ति पर पुलवामा जिले में आतंकी हमलों में शहिद हुए जवानों को आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर शोक व्यक्त किए।




Recent Comments