पांच दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल मनीष जिंदगी की जंग हार गया, इलाज के दौरान मौत

मनीष का प्रोफाइल फ़ोटो

परसा(सारण) : गत पांच दिन पूर्व मकेर में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बाईक सवार मनिष रंजन का मौत पटना रूबन अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया।मृतक युवक थाना क्षेत्र के प्रताप छपरा गाँव निवासी कृष्णा सिंह का पुत्र बताया जाता है।मौत की खबर मिलते ही पिता कृष्णा सिंह माता नीलम देवी पत्नी प्रियंका देवी बहन सुलेखा कुमारी भाई सतीश कुमार पुत्री मानशि कुमारी समेत परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों की चीख पुकार से गाँव में मातम छा गया।मृतक युवक परसा स्तिथ इंटेलस से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत भेल्दी थाना के जलालपुर चौक पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के कुशल युवा केंद्र संचालित करता था।मौत की खबर मिलते ही इंटेलस संचालक डॉ विश्वकर्मा शर्मा सरपंच विनोद सिंह मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह तूफान सिंह जितेश कुमार अमित कुमार बिट्टू कुमार राकेश सिंह आदि ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दिया।मालूम हो कि गत 27 फरवरी को मुजफ्फरपुर के पारु से शादी समारोह में शामिल होकर बाईक से घर वापस लौट रहा था।तभी मकेर हाई स्कूल के समीप अज्ञात वहान की चपेट में आने बाइक पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गया था।तथा मनीष को गंभीर स्तिथि में पटना के रूबन अस्पताल में उपचार चल रहा था।जहाँ मनीष ने सोमबार की अहले सुबह जिंदगी मौत की जंग हार गया।