पानापुर लाखों शिवभक्तों ने किया महादेव का जलाभिषेक

पानापुर(सारण) : महाशिवरात्रि के मौके थानाक्षेत्र के सभी शिवमंदिरों भक्तों का तांता लगा रहा। प्रखण्ड के भोरहाॅ,मोरिया, रामदासपुर, जीपूरा,मथुराधाम, महम्मदपुर,रामपुररूद्र,धेनुकी,रसौली,धनौती,चकियाॅ,सतजोड़ा,बकवाॅ सहित अन्य सभी शिवमंदिरों में लाखों लाखों शिवभक्तो ने जलाभिषेक किया।सुबह से ही सभी शिवमंदीरों में श्रद्धालुओं की लम्बी कतार देखी गयी।कतार मे खड़े शिवभक्तो के “हरदम बम-बम बोलो, जय शिव जय शिव”, बोलबम बोलबम,तथा हरहर महादेव के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।