

मंदिर के पुजारी धर्मेन्द्र तिवारी के अनुसार मंदिर का पट तीन बजे खोल दिया गया था।तब से दिन के दोपहर बाद तक भी श्रधालू भक्त जलाभिषेक के लिए तांता लगाएं हुये थे।अनुमानतः एक लाख से अधिक श्रधालुओ ने जलाभिषेक के लिए बताए जा रहे है। भीड़ कों लेकर प्रशासन भी चौकन्ना था।मजिस्ट्रेट के रूप में विनोद कुमार के साथ एक दर्जन से अधिक पुलिस बल के साथ महिला पुलिस की भी तैनाती की गयीं थी। जिससे पॉकेट मार औऱ उच्चके सामनें से घटना कों अंजाम देने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।हलांकि एक किशोरी कों पॉकेट मारी के संदेह में पकड़ लोगों ने महिला पुलिस को सौंपा था, लेकिन प्रमाणिक सबूत नहीं मिलने पर पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।ज्ञात हो की ईश मंदिर परिसर में पूर्व में कई महिला चोर को पुलिस ने पकड़ जेल भेज चुका है। इसलिए मंदिर कमिटी के लोग भी श्रधालूओ के हिफाजत में लगे रहते है। मंदिर कमिटी के ब्रज किशोर सिंह, धनंजय राय, संजय सिंह समेत अन्य लोग भी व्यवस्था कों लेकर पैनी नजर से नागरानी कर रहे थे। वहीं कई समाजिक कार्यकर्ताओ ने शरबत औऱ प्याऊ की भी व्यवस्था में डटे थे।




Recent Comments