अनियंत्रित ट्रक ने किशोरी की ली जान, मां भी जख्मी

मांझी(सारण) मांझी सिसवन मुख्य मार्ग पर मटियार गांव के समीप बकरी को लेकर जा रही मां बेटी को बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया.जिसमे बच्ची की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी जबकि मां बुरी तरह घायल हो गयी. घायल संगीत देवी को स्थानीय लोगो ने घायल अवस्था मे मांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गये.

मृतक बच्ची मटियार गांव निवासी कप्तान बीन की पुत्री सुमन कुमारी बतायी जाती है. घटना के बाद दो ट्रक चालक व खलासी गाड़ी छोड़ कर भाग गये. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मांझी सिसवन मार्ग को जाम कर नारेबाजी करने लगे. तीनो फरार चालको को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी पुलिस के पुअनिजय प्रकाश पाण्डेय, विमलेश कुमार दलबल के साथ पहुच कर सड़क जाम कर रहे लोगो को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन लोगो ने जिले के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. बाद में काफी समझाने के बाद ग्रामीणों में सड़क जाम हटा दिया. लगभग दो घण्टे तक सड़क जाम से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लगी रही. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया तथा ट्रक को अपने कब्जा में लिया.