पहली बरसात में ही छपरा नगर निगम के दावों की खुली पोल, जलमग्न हुआ शहर

छपरा : मानसून की पहली ही बारिश में छपरा नगर निगम की खुली पोल, शहर में हर तरफ नाले का पानी बह रहा है और पूरा शहर झील जैसा बन गया है। अगर किसी को कहीं भी जाना है तो उसे घुटनों तक नाले का पानी पार करके ही जाना होगा ।

छपरा नगर निगम कई सालों से अरबों रुपए का बजट पारित कर के के के शहर में नाला निर्माण और सफाई व्यवस्था को लेकर दावे कर रहा है। लेकिन आज जब बारिश हुई तो इन सारे दावों की धज्जियां उड़ गई।हाल ही में नगर आयुक्त ने यह दावा किया था कि 15 जून तक सभी नालों की सफाई कर ली जाएगी और इस बार जलजमाव की स्थिति नहीं होगी। लेकिन आज जैसे ही पहली बारिश हुई यह सभी दावे हवा-हवाई साबित हो गए ।अब इस कारण से लोग परेशान हैं और नगर निगम मेयर,उपमेयर,नगर आयुक्त और अपने वार्ड कमिश्नर को कोस रहे हैं। वैसे भी आम जनता के पास वोट देने के बाद अपने जनप्रतिनिधियों को कोसने के अलावा कोई उपाय नहीं रह जाता है।