
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को लिया चपेट में,बाइक सवार पुलिस इंस्पेक्टर जख्मी
छपरा : गरखा थाना क्षेत्र के एनएच 722 छपरा गड़खा मुख्य मार्ग परजासो सती पोखरा और मेहिया गाँव के बीच फोरलेन फ्लाई ओभर के ठिक नीचे एक अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में बाइक को ले लिया।जिससेपटना के जयप्रकाश अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर तैनात सारण जिला के एकमा थाना क्षेत्र के नचाप गाँव निवासी इंस्पेक्टर मंजीत कुमार गौतम जख्मी हो गए।बताया जा रहा है कि ट्रक के बॉडी और पिछले पहियों के बीच फंसी बाइक को ट्रक ड्राइवर घसीटता हुआ कुछ दूर तक ले गया और उसके बाद ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटना के वक्त मंजीत कुमार साइड में खड़े थे जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट नही आई ।




Recent Comments