
दैनिक खोज खबर।
मढ़ौरा/छपरा। जिले के तीन अपग्रेड ओपी को थाना का दर्जा प्राप्त होने के साथ ही रविवार को सारण एसपी गौरव मंगला ने गौरा थाना का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। गौरा थाना अंतर्गत प्रखंड की सात पंचायते गौरा, अगहरा, हथिसार, रामपुर, नरहरपुर, रसूलपुर और सलिमापुर आते है। इन पंचायतों के 29 राजस्व गांव को थाने से बेहतर पुलिसिंग का लाभ प्राप्त होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान एसपी डा.गौरव मंगला ने बताया की जिले के तीन ओपी, हरिहरनाथ, पहलेजा और गौरा को थाने का दर्जा मिलने के साथ ही सभी जगहों पर आज रविवार को थाना का शुभारंभ किया गया है। प्राथमिकी दर्ज संबंधित सभी कार्य अब इसी थाने में होगा। पहले प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित थाने भेजना पड़ता था, अब प्राथमिकी दर्ज और अभिलेख का संधारण इत्यादि सभी कार्य इसी थाने में होगा। यहां की जनता को किसी भी पुलिस कार्य के लिए अब कही और नही जाना पड़ेगा, उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही एसपी ने गौरा थाना में पूर्व से संबंधित सभी कार्यों एव अभिलेखो का निरीक्षण भी किया। गौरा थाना उद्घाटन समारोह के दौरान डीएसपी नरेश पासवान समेत अन्य भी मौजूद रहे।




Recent Comments