छपरा सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए होगा हॉल का निर्माण,विधायक ने की घोषणा

छपरा : सिविल कोर्ट मे जल्दी ही अधिवक्ताओं के बैठने के लिए हॉल का निर्माण स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता के विधायक कोष से होने जा रहा है.इस दौरान विधायक ने बताया की विधि मण्डल के अध्यक्ष अवधेश्वर सहाय तथा महासचिव रविरंजन सिंह ने अधिवक्ताओं की असुविधा के बारे मे जानकारी मुझे दी.वास्तव मे गर्मी और बरसात मे काफी कठिनाई होती होगी इसके मद्देनज़र यहाँ एक हॉल का निर्माण होगा जिससे काफी हद तक अधिवक्ताओं को सुविधा प्राप्त होगी.विधायक ने विधि मण्डल के अध्यक्ष तथा महासचिव के साथ स्थल का भी सिविल कोर्ट परिसर मे निरिक्षण किया और शीघ्र ही निर्माण कराने का आश्वाशन दिया.इस दौरान विधि मण्डल के अध्यक्ष अवधेश्वर सहाय,महासचिव रविरंजन सिंह,डॉ हरिओम प्रसाद,राजेश फैशन समेत दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित थे.