पश्चिम, क्षेत्रीय देशों की इस्लामी पहचान मिटाना चाहता हैः असद
अब्दुल मुत्तलिब रज़ा ( Edited by आज़ाद नेब )
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि पश्चिम, क्षेत्रीय देशों की इस्लामी पहचान मिटाना चाहता है।
बश्शार असद ने रविवार को राजधानी दमिश्क़ में प्रतिरोध के समर्थक अरब व इस्लामी संगठन के सदस्यों से मुलाक़ात में कहा कि क्षेत्र के देशों की इस्लामी पहचान को समाप्त करना मध्यपूर्व में पश्चिम का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पश्चिम वैचारिक युद्ध छेड़ कर और आतंकवाद का समर्थन करके मध्यपूर्व के देशों की इस्लामी पहचान को मिटाने के प्रयास में है।
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्रीय राष्ट्रों को आतंकवाद से संघर्ष और इस घृणित व ख़तरनाक प्रक्रिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए अपना हर संभव प्रयास करना चाहिए। इस मुलाक़ात मे क्षेत्र के अरब व इस्लामी देशों की स्थिति विशेष कर सीरिया की स्थिति की समीक्षा की गई।