भाजपा ने पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जलालपुर मे चलाया जनसम्पर्क अभियान 
जलालपुर (सारण)
भारतीय जनता पार्टी  जलालपुर मंडल ने मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में विष्णपुरा के महादलित बस्ती मे पँ. दीनदयाल जयंती वर्ष पर जनसंम्पर्क अभियान चलाया । अभियान में पुरे दलित बस्ती के युवाओं और बुजुर्गों के बिच उनकी जीवनी पर लिखी किताब का भी वितरण किया गया । वहीं भारत सरकार के प्रमुख कार्यों एवं पँः दीनदयाल जी के जीवन के बारे मे पार्टी के ऐतिहासिक व साहसिक कार्यों के बारे मे बताया गया । जनसंम्पर्क अभियान में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के साथ नितिश पाण्डेय, सुनील गिरी, सुबाष राम , रँजीत पासवान ,मदन पँडित , राजेश दुबे,  झुनझुन ठाकुर , आदि अन्य  कार्यकता मौजुद थें ।