सारण :शराब बन्दी से इस बार होली मे नहीं दिखा नागिन डांस 
———-
विपिन कु मिश्रा की रिपोर्ट 
———-
मढौरा (सारण )
एक तरफ जहाँ शराब बंदी के बाद होली में नागिन डांस की कमी दिखी, वही दूसरी और मढ़ौरा प्रखण्ड के अगहरा गाँव के नवयुवको ने हाथ में टिन व् थाली पीटते और फगुआ गाते हुए गावो की भ्रमण कर होली  का लुफ्त उठाया। इस तरह बच्चों द्वारा होली मनाने के तरीके देख गाँव के लोगो में काफी उत्साह दिखा।  शांति पूर्वक कुर्ता फाड़ होली के बाद चौक चौराहे पर बड़े बुजुर्गों के साथ टिन और थाली बजा कर युवको ने होली के उत्साह को दुगुनी कर दिया।इसमें मुख्य रूप से टुनटुन मिश्रा, रतन मिश्रा, हरेश, गुड्डू,कामेश्वर,दया जी,अभय,सन्तोष सहित गाँव के दर्जनों युवको ने होली को और भी रंगीन कर दिया।