एकमा में एक ट्रक गाय व बछड़ों को ग्रामीणों ने तस्करों से मुक्त कराया, फिर तस्करों को जमकर धुना
विनीत कुमार, एकमा
एकमा थाना क्षेत्र के भुइली गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने तस्करी के लिए ले जाये जा रहे एक ट्रक गाय व बछड़ों को तस्करों के हाथों से मुक्त कराया।

स्थनीय लोगों ने एकमा परसागढ़ मुख्य मार्ग के भुइली पुल से ही तस्करों का पीछा करना शुरू किया व भुइली महावीर स्थान के निकट तस्करों के ट्रक को रोक दिया।
पहले तो तस्करों ने भी रौब से बात की मगर युवकों की बढ़ती संख्या देख वे चुप हो गए।

युवकों ने ट्रक पर चढ़कर जब देखा तो ट्रक में गाय व बछड़ो की संख्या देखकर वे भी दंग रह गए। लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी व तस्करों की जमकर धुनाई की।
एकमा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने भुइली पहुचकर तस्करों को ग्रामीणों से मुक्त कराया व एकमा थाना भेजवाया।
पकड़े गए गायों व बछड़ो की संख्या तीन दर्जन के आसपास बतायी जाती है।

भुइली में ही थानाध्यक्ष ने स्थानीय लोगो से आधार कार्ड ले कर गाय व बछड़ो को सुपुर्द कर दिया।




Recent Comments