कोठिया चक्रदहवा पुल ध्वस्त , आवागमन बाधित -:
#मुखिया ने की जिलाधिकारी से पुल नवनिर्माण की माँग

डोरीगंज(सारण)-:
“””””””””””
गरखा प्रखण्ड के कोठिया एवं हेमतपुर गाँव के बीच चँवर मे स्थित चक्रदहवा पुल का ध्वस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गयी है ।
प्रखण्ड के पाँच पंचायत कोठिया , मौजमपुर , नराँव , मीरपुर जुअरा एवं पचपटियाँ को गड़खा अंचल सह प्रखण्ड मुख्यालय से जोड़ने वाली एक मार्ग सड़क है जो पुल के ध्वस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गयी है ।
इस संबंध मे कोठिया पंचायत के मुखिया मुनिया देवी एवं मौजमपुर पंचायत के मुखिया धनन्जय सिंह ने जिलाधिकारी सारण को एक आवेदन देकर पुल के नवनिर्माण की माँग की है ।
मुखिया द्वय ने बताया है कि यह पुल ब्रिटिश काल से ही अवस्थित है यह एक मात्र सड़क है जो एनएच 19 मुसेपुर बंगला से धनौरा बाजार , कोठिया बाजार , हेमतपुर , कसीना होते हुए गड़खा मानपुर सड़क से जोड़ती है एवं प्रखण्ड मुख्यालय तक पहुँचाती है ।
इस पुल के ध्वस्त हो जाने से लोगों के सामने विकट स्थिति हो गयी है ।
इस विषम परिस्थिति को देखते हुए पुल का नवनिर्माण कराने के संबंध मे जिलाधिकारी से माँग की गयी है ।
कोठिया चक्रदहवा पुल ध्वस्त , आवागमन बाधित




Recent Comments