परसा के युवक का ट्रक दुर्घटना में गुजरात में मौत

परसा(सारण)।थाना क्षेत्र के बीर कुँआरी गाँव के एक 40 बर्षीय ट्रक चालक की ट्रक दुर्घटना में गुजरात में मौत हो गई।मृतक युवक वीर कुँआरी निवासी गणेश राय का 40 वर्षीय पुत्र पिंटू राय बताया जाता है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के परिजनों ने बताया की युवक गुजरात में ट्रक चालक का काम करता था।दीपावली के दिन दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर में युवक का ट्रक के केबिन में ही मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही पिता गणेश राय,माता सरस्वती देवी,पत्नी सबिता देवी,पुत्र अंकित कुमार ,नीतीश कुमार,भाई मृत्युंजय राय समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।