*माधोपुर पंचायत में बीडीओ ने लगाया स्वच्छता जागरूकता शिविर,ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और दिया समाधान का आश्वाशन*
तरैया(सारण)28.09.2018
स्वछता अभियान के तहत शुक्रवार को माधोपुर पंचायत में सरपंच रोहित कुमार राय उर्फ बिट्टू राय की अध्यक्षता में स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें बीडीओ राकेश कुमार ने ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दिया।और सभी लोगो को अपने-अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए जागरूक किया।बीडीओ के समक्ष ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन,इंदिरा आवास,बीपीएल,एपीएल व राशन कार्ड जैसे समस्यायों को रखा जिसे बीडीओ ने तात्यपरता से सुना और सभी ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वाशन दिया।उक्त मौके पर हरिन्द्र राय, रघुवीर सहनी, बालेश्वर सहनी, कंचन शर्मा,मंटू बाबा,मो.नजीबुल्लाह,श्री सहनी व अन्य मौजूद थे।