दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
गोदाम से सामान ले उड़ा कर्मी, गिरफ्तार
फार्म में काम करने वाला कर्मी गोदाम से सामान ले उड़ा है। गोदाम खोल कर उसने पिकअप बैंड पर सामान लोड किया और रफूचक्कर हो गया। मामले में लाल बाजार हजारीमल धर्मशाला के रहने वाले आलोक कुमार मोटानी के शिकायत पर नगर पुलिस किशन कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर ली है। किशन चौतरवा थाना क्षेत्र के सिकटौल का रहने वाला है। फिलहाल वो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में रहता है। वह करीब 3 माह से आलोक कुमार मोटाने के फॉर्म में काम करता था। बताया जाता है कि श्री मोटाने का सुप्रिया रोड के इंद्रपुरी मोहल्ले में सैनिटरी का गोदाम है। कुछ दिन पूर्व कवि किशन कुमार गोदाम पर टिकट लेकर गया और वहां से करीब 40 हजार रुपए मूल्य के माल पिकअप वैन पर लोडकर फरार हो गया। शनिवार को जब मालिक गोदाम पर गए तो देखा कि गोदाम में सामान कम है और बाकी सामान बिखरे पड़े हैं। पता करने पर पास के दुकानदारों ने उनसे किशन की करतूत बताई। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किशन को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।




Recent Comments