परसा(सारण)-थाना क्षेत्र के चेतनपरसा विद्यालय के समीप एक 25 बर्षीय युवक झाड़ी में अचेता अवस्था में पड़ा हुआ था।शनिवार की सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो देखा की किसी ब्यक्ति का शव होने की शंका हुआ।जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिया गया।जिसपर पहल करते हुए थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने घटना स्थल पहुँच युवक को देखा तो युवक अभी जिन्दा था।आनन् फानन में थानाध्यक्ष ने उपचार के लिए युवक को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने युवक की प्राथमिक उपचार करने के उपरांत गंभीर स्तिथि देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया।घटना स्थल से एक लोहा का तेज हथियार पुलिस ने बरामद किया।युवक की पहचान थाना क्षेत्र के परसादी दियर मामा के परिजन द्वारा बिशाली जिला के बलहा बसंता गाँव निवासी राम दयाल सहनी का पुत्र रंजीत सहनी के रूप में किया गया।युवक के देख ऐसा प्रतीत होता है कि युवक को जान से मारने को लेकर शर पर तेज हथियार से तीन बार हमला किया गया था।जिससे युवक अचेत हो गया था।युवक के साथ हुई घटना को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की आशंका जताई जा रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक को उपचार के उपरांत बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।अचेत अवस्था में होने के कारण युवक से ब्यान नही लिया जा सका है।घटना का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है।