परसा बीडीओ के खिलाफ बीएलओ ने किया प्रदर्शन
#बीएलओ के साथ अभद्र शब्दों के साथ ब्यवहार करने के बिरुद्ध में किया बैठक का बहिष्कार-
परसा(सारण):प्रखंड के बीडीओ रजत किशोर सिंह के खिलाफ उस समय बीएलओ ने प्रखंड के निर्वाचन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर बिरोध करने लगे।जब बीडीओ द्वारा 10 बजे दिन में बीएलओ के साथ आपातकालीन बैठक करने को लेकर बुलाया गया था।बैठक शुरू होने के पूर्व ही बीडीओ द्वारा वाहन में बैनर बांधने को लेकर बीएलओ मो मुमताज अंसारी और अली हसन अंसारी के साथ अभद्र शब्दों के साथ गली गलौज करते हुए जाती सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।जिससे बीएलओ की आक्रोश फुट गई।नाराज दर्जनों की संख्या में उपस्थित बीएलओ ने एक जुट होकर बीडीओ की बैठक का बहिष्कार कर बिरोध करने लगे।बीडीओ ने बैठक में भाग नही लिया और बीएलओ के साथ बैठक करने को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिवाकर सिंह और जेएसएस अरविन्द कुमार पासवान को बीडीओ द्वारा भेज गया।ज्योही दोनों पदाधिकारी बैठक में शामिल होने पहुँचने की पूर्व से ही आक्रोशित बीएलओ द्वारा बीडीओ के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन किया जा रहा था।आक्रोशित बीएलओ ने बीडीओ पर हमेशा दुर्ब्यवाहर करने सरकार के निर्देश के बिरोध में विद्यालय समय में बैठक बुलाने अनिश्चित काल के लिए बैठक को बहिष्कार करने का शिकायत किया गया तथा बीआरसी में बीएलओ की बैठक आयोजन करने की मांग किया गया।वही आक्रोशित बीएलओ ने जेएसएस पर भी अशब्द शब्द का उपयोग करने का आरोप लगाया गया।आक्रोशित बीएलओ के समक्ष जेएसएस ने अपनी गलती को स्वीकार कर आइंदा से गलती नही करने की आश्वासन दिया।बीईओ के काफी समझाने के बाद बीएलओ शांत हुआ।सभी बीएलओ ने बैठक को सामूहिक रूप से बहिष्कार करते हुए बीडीओ के खिलाफ जिला निर्वाचन पदाधिकारी स डीएम को दी गई आवेदन में दोनों बीएलओ के साथ गाली गलौज करने तथा जाती सूचक शब्द का प्रयोग करने समेत कई आरोप लगाया गया है।आवेदन में सामूहिक रूप से बीएलओ ने अपने कार्य से मुक्त होने का बाते बताई गई है।
इस सम्बन्ध में परिवर्तनकरी शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष स प्रखंड सचिव ललन यादव ने बीडीओ द्वारा बीएलओ के साथ किया गया ब्यवहार की घोर निंदा किया।और बीडीओ द्वारा अपनी गलती स्वीकार नही करने तक सामूहिक रूप से बीएलओ द्वारा कार्य का बहिष्कार करने की बातें कही गई।
बीएलओ द्वारा किया गया बिरोध प्रदर्शन के सम्बन्ध में किसी प्रकार की जनकारी मुझे नही है।
रजत किशोर सिंह
बीडीओ परसा